{"_id":"56ec0b914f1c1b18318b4876","slug":"the-man-in-charge-of-the-money-left-post-complained-to-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज ने पैसे लेकर युवक को छोड़ा, एसएसपी से शिकायत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी इंचार्ज ने पैसे लेकर युवक को छोड़ा, एसएसपी से शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर पुलिस पर बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाए गए युवक को छोड़ने के एवज में 80 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित के पिता ने चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने मामले की जांच करने की बात कही है। ककोड़ थानाक्षेत्र के फारूक अली ने एसएसपी के समक्ष शिकायत की है कि दनकौर क्षेत्र की स्पोर्ट सिटी चौकी पुलिस बाइक चोरी के मामले में पूछताछ के लिए 13 मार्च को लाई थी।
विज्ञापन
दो दिन पूछताछ करने के बाद जब कुछ नहीं निकला तो चौकी इंचार्ज (स्पोर्ट सिटी चौकी इंचार्ज नवाब अहमद, एचसीपी चक्रपानी और सिपाही बिमलेश) समेत तीन पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे अजहरुद्दीन को जबरन चोरी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उसे बताया कि उसका बेटा बाइक चोरी के मामले में है और उसे बचाना चाहते हैं तो तीन लाख रुपये दे दो। पीड़ित का आरोप है कि बाद में चौकी इंचार्ज ने पीड़ित से 80 हजार रुपये लेकर 15 मार्च को हिरासत से छोड़ दिया।
पीड़ित ने अपने बेटे को छुड़ाने के बाद आला अफसरों से शिकायत की लेकिन जब उसकी सुनवाई थाने स्तर पर नहीं हुई तो शुक्रवार को एसएसपी किरण एस से शिकायत की। एसएसपी ने पीड़ित की पूरी बात सुनी और जांच का आश्वासन दिया। दनकौर कोतवाल जितेंद्र कालरा का कहना है कि इस मामले की जानकारी के लिए पीड़ित को बुलाया गया था।
वह स्वयं इस मामले की जांच कर रहे हैं। यदि पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आला अफसरों को लिखा जाएगा।