फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The luxury car thief groom before marriage.

शादी से पहले दूल्हे की लग्जरी कार ले गए चोर

Sat, 31 Jan 2015 01:30 PM IST
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 31 Jan 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
The luxury car thief groom before marriage.
शादी की शॉपिंग करने उत्तराखंड से गाजियाबाद आए एक सिपाही के शादी के सामान और लग्जरी कार पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


सिपाही ने खरीदारी के बाद सामान को कार में ही रखा और कार को प्रताप विहार में रहने वाले अपने मामा के घर के बाहर खड़ा कर दिया।

घर के बाहर खड़ी कार को चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी फोन पर पुलिस को दी गई, मगर सतर्कता का दावा करने वाली पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई। शुक्रवार सुबह कार गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला मछरीयान में लावारिस खड़ी मिली।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले राकेश नेगी की शादी फरवरी माह में है। उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल राकेश नेगी शादी की शॉपिंग के लिए बृहस्पतिवार को गाजियाबाद आए थे।
विज्ञापन


शॉपिंग में देर हो जाने पर रात को वह प्रताप विहार में मामा मोहन सिंह नेगी के घर रुक गए। कार को घर के बाहर पार्क कर सेंट्रल लॉक लगा दिया।

कार में खरीदा गया कीमती सामान भी था।मोहन सिंह नेगी ने बताया कि चोरों ने सेंट्रल लॉक तोड़कर कार चोरी कर ली। रात करीब तीन बजे कार के स्टार्ट होने की आवाज सुनकर राकेश की नींद खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर चोर अलग-अलग दिशा में फरार हो गए। सिपाही ने पैदल ही कुछ दूर तक कार का पीछा भी किया, मगर चोर कार को तेजी से भगा ले गए।

माना जा रहा है कि कार में रखे सिपाही के आधार कार्ड को देखकर ही चोर घबरा गए और सामान समेत कार को लावारिस छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed