फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The illicit relationship with another woman friend at making painful death

दूसरी पत्नी से भी अवैध संबंध बनाने पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत

Fri, 25 Mar 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
The illicit relationship with another woman friend at making painful death
Murder

खजूरी खास इलाके में एक शख्स ने अपने दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बना लिये। दोस्त को जब इसका पता चला तो उसने पत्नी से तलाक ले लिया और दूसरी शादी कर ली।

विज्ञापन


अब दोस्त ने दूसरी पत्नी से भी अवैध संबंध बना लिये। गुस्से में आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। छह माह बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी की पहचान अरशद अली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल गंडासा (धारदार हथियार) भी बरामद कर लिया। खजूरी खास थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

कंबल में लिपटा मिला रमजान का शव

The illicit relationship with another woman friend at making painful death
हत्या

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि 22 सितंबर को श्रीराम कालोनी के एक मकान से पुलिस को कंबल में लिपटा रमजान अली का शव बरामद हुआ था।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि रमजान अपने दोस्त अरशद के साथ रहता था। दोनों ऑटो चलाते थे। वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी ऑटो चलाने से पूर्व झाड़ू बनाने का काम करता था। पुलिस ने दुर्गा पार्क, नासिरपुर गांव, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी एक झाड़ू बनाने की फैक्ट्री में काम कर रहा था। उसने बताया कि पहली पत्नी से रमजान ने संबंध बनाए तो उसने उसे छोड़ दिया। लेकिन, दूसरी पत्नी से संबंध बनाने पर गुस्से में उसने रमजान की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed