{"_id":"579a5d984f1c1ba40721e029","slug":"the-family-hostage-masked-miscreants-committed-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर दिया डकैती को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर दिया डकैती को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाना इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
बदमाश घर से नगदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नवीन कुमार (20) बवाना के बाबा मालदेन कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
परिवार में पिता फूल कुमार, मां रोशनी और 9 साल की बहन करिश्मा है। नवीन बवाना औद्योगिक इलाके में काम करते हैं। नवीन बुधवार रात घर के आंगन में सोए हुए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान छह नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने नवीन को जगाकर पिटाई कर दी। बदमाश उन्हें हथियार के बल पर कब्जे में कर घसीटते हुए परिजनों के कमरे में ले गए।
जहां बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति से मारपीट की और परिवार के सभी सदस्यों के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। उसके बाद बदमाशों ने करीब एक घंटे तक पूरे घर को खंगाला और घर से हजारों रुपये नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुआयना करने के बाद डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।