फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the chief of Thak-Thak Gang use to go with airplane to pick stolen goods from the gang members.

हवाई जहाज से चोरी का सामान लेने जाता था ठक-ठक गैंग का मुखिया 'गुरुजी'

Tue, 20 Mar 2018 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
  the chief  of Thak-Thak Gang  use to go with airplane to pick stolen goods from the  gang members.
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ठक-ठक गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना को दबोचा है। आरोपी के प्रशिक्षित किए गए कई गिरोह देश के कई शहरों में सक्रिय हैं। ये उनसे चोरी का सामान लेने हवाई जहाज से जाता था और राजधानी ट्रेन से वापस सामान लेकर आता था।

विज्ञापन


अपराध शाखा ने इसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उस समय दबोचा, जब वह कोलकाता से चोरी का सामान लेकर राजधानी ट्रेन से दिल्ली पहुंचा। इसने कई गिरोह तैयार कर रखे हैं। इस कारण इसे गिरोह सदस्य गुरुजी बोलते थे। हर गिरोह में दो से तीन महिलाएं होती हैं।
विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार, हवलदार गंगाधर को 16 मार्च को सूचना मिली थी कि ठक-ठक गिरोह सरगना कन्हैया उर्फ गुरुजी अपने गिरोह से चोरी का सामान लेकर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कोलकाता से दिल्ली आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुनील जैन, एसआई अरविंद व राकेश की टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर इंद्रपुरी निवासी कन्हैया उर्फ गुरुजी (48) को पकड़ लिया। इसके पास से 8.10 लाख रुपये, .315 बोर का कट्टा व दो कारतूस बरामद किए।

आरोपी ने बताया कि उसने बहुत ही छोटी सी उम्र से कार से बैग चुराना शुरू कर दिया। वह जल्द ही बैग चुराने में माहिर हो गया और बैग चोरी के मामले में प्रसिद्ध भी हो गया था। इससे प्रभावित होकर कई युवक व महिलाएं इसके गिरोह में शामिल हो गईं।


 

 गिरोह सदस्य कन्हैया का नाम नहीं लेते थे

  the chief  of Thak-Thak Gang  use to go with airplane to pick stolen goods from the  gang members.

आरोपी कन्हैया ने प्रशिक्षण देकर कई गिरोह तैयार किए। प्रशिक्षण देने के कारण गिरोह के सदस्य इसे गुरुजी बोलते थे। इसके द्वारा तैयार किए गए गिरोह देश के कई शहरों में बैग चोरी की वारदात करने में सक्रिय हैं। हर गिरोह में दो से तीन महिलाएं हैं।

गिरोह के सदस्य जब बैग चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते थे, वह नकदी व जेवरात लेने के लिए कन्हैया को बुलाते थे। कन्हैया उनके पास हवाई जहाज से जाता था और राजधानी ट्रेन से वापस दिल्ली आता था।


आरोपी ने बताया कि किसी शहर में अगर उसके गिरोह का कोई सदस्य पकड़ा जाता था तो वह उसका नाम नहीं लेता था। न ही ये बताता था कि चोरी की रकम किसको दी है। आरोपी कन्हैया उनकी जमानत आदि करवाने में सहायता करता था।

 गिरोह के सदस्य ऐसे करते थे वारदात
गिरोह के सदस्य चलती कार को निशाना बनाते थे। वह टायर पंचर कर कार से ऑयल गिरने की बात कहकर, लाइट सिग्नल पर कार में ठक-ठक की आवाज कर कार चालक का ध्यान भटका देते थे। जैसे ही चालक का ध्यान भटकता था गिरोह का दूसरा सदस्य कार से बैग व महंगा सामान चुरा लेता था। गिरोह में शामिल महिलाएं गिरोह के सदस्यों के लिए खाना बनाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed