{"_id":"586e7d344f1c1b945d159cae","slug":"the-attempt-to-burn-alive-married-father-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को किया जिंदा जलाने का प्रयास, ससुर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को किया जिंदा जलाने का प्रयास, ससुर को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 07 Jan 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मोहबलीपुर में बुधवार रात एक शराबी पति ने पत्नी पर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। बचाव मे आए ससुर से भी मारपीट की। ससुर ने मामले की तहरीर जेवर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
गांव रनहेरा निवासी अजीत सिंह ने अपनी पुत्री रेशमी (23) की शादी चार वर्ष पूर्व गांव मोहबलीपुर निवासी ठीकम के साथ की थी। बुधवार रात ठीकम के ससुर अजीत सिंह अपनी पुत्री रेशमी से मिलने उसके सुसराल मोहबलीपुर आए थे। रात में ठीकम ने शराब के नशे में पत्नी के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की।
विज्ञापन
पत्नी के विरोध करने पर ठीकम ने उसके कपड़ों पर केरोसिन छिड़ककर कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोस के कमरे में सो रहे पिता अजीत सिंह ने अपने दामाद को समझाने का प्रयास किया तो युवक ने उससे भी मारपीट की। इसके बाद रात को ही पिता-पुत्री को घर से भगा दिया। पीड़ित ससुर ने दामाद ठीकम के खिलाफ जेवर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन