फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thak thak group active in delhi

सावधान ! दिल्ली में ठक-ठक गिरोह सक्रिय, ध्यान बंटाकर उड़ा लेते हैं कार

Fri, 03 Feb 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
thak thak group active in delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली में आजकल ठक-ठक गिरोह सक्रिय हो गया है जो पल भर में लोगों का ध्यान बंटाकर, उन्हें भ्रमित कर लाखों का सामान उड़ा देते हैं। पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ और एंटी स्नैचिंग सेल ने ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचा है।

विज्ञापन



आरोपियों की पहचान मदनगीर (दिल्ली) निवासी अमन (23), चंदन (32) और सुभाष (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल तीन बाइक बरामद की हैं। आरोपी अपने गैंग के साथ मिलकर झपटमारी के अलावा कार सवारों का ध्यान बंटाकर कीमती सामान उड़ा लेते थे।
विज्ञापन



बाद में लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान मंडी के आसपास काम करने वाले लोगों को बेच देते थे। पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम को सूचना मिली कि ठक-ठक गिरोह के कुछ बदमाश केशोपुर, सब्जी मंडी, बाहरी दिल्ली रिंग रोड के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed