फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrible crime by raw officer in delhi

रॉ अफसर ने की पत्नी-बच्चों की हत्या

Sun, 02 Mar 2014 06:20 PM IST
Updated Sun, 02 Mar 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
Terrible crime by raw officer in delhi

एक रॉ ऑफिसर गुस्से में इतना भी पागल हो गया कि एक दिल दहला देने वाली इस खौफनाक वारदात को अंदाम दे दिया। उसने अपने पत्नी और बेटी को नारियल काटने वाले चाकू से काट डाला।

विज्ञापन


निश्चित तौर पर जब रॉ ऑफिसर अनन्य चक्रवर्ती ने यह दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे रहा होगा उस समय वह बहुत ज्यादा गुस्से में होगा। लेकिन सवाल ये है कि एक रॉ ऑफिसर को इतना गुस्सा क्यों आया।
विज्ञापन


उसने बेहद बेरहमी परिवार के सदस्यों को मार कर खुद को भी मौत के हवाले कर दिया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बेटी दिशा और पत्नी जयश्री का शव बैडरूम में पड़े हुए थे। आरोपी ने नारियल काटने वाले चाकू से दोनों को काटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के होठों और आंखों पर किए हैं वार

Terrible crime by raw officer in delhi

नारियल की चाकू से बेटी दिशा की गर्दन पीछे से कटने के बाद ऑफिसर ने पत्नी के चेहरे पर आंख और होटों पर हथौड़ी से वार किए। जबकि बेटी की गर्दन आगे काटी और पत्नी की पीछे से।

बेटी की गर्दन में तीन निशान मिले थे। जबकि पत्नी के सिर पर चोट के कई निशान थे। सबसे चौकाने वाली बात ये थी कि पत्नी के होठों और आंखों पर कई वार किए गए थे।

हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पत्नी पर इतना गुस्सा दखाने की क्या वजह है।

बेटे को कील वाले हथौड़ी से कुचला

Terrible crime by raw officer in delhi

रॉ ऑफिसर ने बेटे की हत्या हथौड़ी के वार से किया है। वह भी उस हथौड़ी से अपने जिसमें कील निकाली रहती थी। उससे एक तरफ वार करने के‌ लिए धार बनी रहती है। जबकि दूसरी तरफ दो मुंह बने रहते हैं।

बेटे का शव स्टडी रूम में पड़ा हुआ था। बेटे के सिर पर वार के दो से तीन निशान थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों कमरों में काफी खून फैला हुआ था। फर्श पर फैला हुआ खून जम चुका था। इससे लग रहा है कि करीब 15 घंटे से पहले इस वारदात को अंजाम दिया गया हो।

बेटे ने ट्रैक सूट पहुना हुआ था। अनन्य ने पजामा व शर्ट पहनी हुई थी। उसके पजामे पर खून के काफी निशान थे। पुलिस ने मौके से हथौड़ी व चाकू को मौके से बरामद कर लिया है। दोनों खून से सने हुए थे।

अंत में खुद को भी मार डाला

Terrible crime by raw officer in delhi

रॉ ऑफिसर अनन्य ने परिवार के सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर खुदकुशी करने जैसा कदम क्यों उठाया है इस बात का शनिवार देर शाम तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया था।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रॉ ऑफिसर काफी समय से डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित था। बताया जा रहा है कि पश्चिमी बंगाल से उनका इलाज चल रहा था।

दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जयसवाल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड जैसा नोट आदि नहीं मिला है। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अक्सर पत्नी से होता रहता था झगड़ा

Terrible crime by raw officer in delhi

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनन्य डिप्रेशन की बीमार से पीड़ित था। इस कारण उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहा था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले भी रॉ ऑफिसर का पत्नी से झगड़ा हुआ था।

पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि पत्नी ने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना भी दी थी। हालांकि डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस किसी तरह की कॉल मिलने की बात से इंकार कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि रॉ ऑफिसर डिप्रेशन से पीड़ित क्यों थे। पुलिस को तफ्तीश में ये बात पता लगा है कि अनन्य चक्रवर्ती शुक्रवार को ऑफिस गए थे और आम दिनों की तरह घर वापस आ गए थे। पुलिस कारण जानने के लिए ऑफिस के लोगों से भी पूछताछ करेगी।

यह सस्पेंस क्या खोल पाएगा राज!

Terrible crime by raw officer in delhi

सवाल ये खड़ा होता है कि पड़ोसियों को पीड़ित परिवार से चीखने-चिल्लाने की आवाज क्यों सुनाई नहीं दी। रॉ ऑफिसर ने छोटी हथौड़ी से परिवार के सदस्यों पर हमला किया था।

जानकारों का कहना है कि हथौड़ी इतनी भारी नहीं थी कि एक वार से ही व्यक्ति बेहोश या फिर उसकी मौत हो जाए। परिवार के सदस्यों ने अनन्य की हरकतों का विरोध किया होगा। सीबीआई की फोरेंसिक टीम ने खाने के सैंपल भी उठाए हैं।

ऐसा तो नहीं है कि रॉ ऑफिसर ने खाने में नशीला गोलियां या फिर जहर मिला दिया हो। पुलिस को मौके से शराब जैसी कोई वस्तु नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed