फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tempo crushed eight kids in delhi

टैंपो ने आठ वर्षीय मासूम को कुचला, चालक गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
tempo crushed eight kids in delhi

द्वारका नॉर्थ इलाके में बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार टैंपो ने आठ वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैंपो छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने टैंपो के नंबर के जरिये चालक की पहचान कर उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चे की पहचान अंकुश कुमार (8) के रूप में हुई। वह परिजनों के साथ राजू एक्सटेंशन ककड़ौला मोड़ में रहता था। उसके परिवार में मां ऊषा, पिता रामकिशोर और बड़ी बहन आरती है। परिवार मूलरूप से बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है। अंकुश एमबीडी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात करीब 9:30 बजे अंकुश कुछ सामान खरीदने के लिए घर से बाहर निकला था। घर से कुछ दूरी पर एक टैंपो ने उसे कुचल दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची बच्चे की मौत हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों को आक्रोशित होता देख टैंपो चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, टैंपो के नंबर के जरिये चालक हरिप्रसाद (35) की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हरिप्रसाद मूलरूप से अमेठी के गौरीगंज स्थित कोहार सरैंया का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed