{"_id":"9281d6d0566ce6b01a531fa86917c420","slug":"tech-control-room-torn-bomb-two-children-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक कंट्रोल रूम के पास फटा ‘बम’, दो बच्चे झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेक कंट्रोल रूम के पास फटा ‘बम’, दो बच्चे झुलसे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Jan 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक कंट्रोल रूम के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दो बच्चे झुलस गए। धमाके की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गेंदनुमा विस्फोटक जांच के लिए कब्जे में लिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चों ने उसे गेंद समझकर उठा लिया था। खेलते वक्त उसमें धमाका हो गया। हल्ला बम का है। हालांकि एसएचओ कविनगर का दावा है कि जांच की जा चुकी है। पटाखा था, जिसमें से बच्चों ने बारूद निकालकर आग लगाई थी, जिससे वे झुलस गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका हाईटेक कंट्रोल रूम स्थित गोविंदपुरम ई-ब्लॉक के पास हुआ। जीडीए द्वारा बनाई गई कॉलोनी के बाहर चार-पांच बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान सातवीं के छात्र पुष्पेंद्र ने सफेद रंग की एक गेंद जैसी चीज सड़क किनारे पड़ी देखी।
विज्ञापन
उसे हाथ में उठा लिया और फिर हाथ में उठाकर अन्य बच्चों के पास ले आया। पुष्पेंद्र के हाथ से छूटते ही उसमें धमाका हो गया। धमाके से पुष्पेंद्र का हाथ और चेहरा झुलस गया। पास में ही खेल रही एक बच्ची भी झुलस गई।
धमाके की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी भी वहां पर पहुंचे। झुलसे बच्चों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बच्चे की हालत गंभीर है।
उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ का कहना है कि बम नहीं था, पुराना पटाखा था। जिसमें से बारूद निकालकर बच्चों ने उसमें आग लगा दी थी।