इंजीनियर की बेटी को ऐसे मिल रहे हैं अश्लील मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अहिंसा खंड स्थित रिषभ पैराडाइज निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेटी को एक मनचला पिछले कुछ दिनों से फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। परेशान पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
अंहिसा खंड दो की रिषभ पैराडाइज सोसायटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेटी इंदिरापुरम के नामी स्कूल में 9वीं की छात्रा है। पुलिस को दी गई शिकायत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि पिछले कुछ दिन से एक मनचला लगातार उनकी बेटी को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेज रहा है।
एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि मनचला नोएडा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। हालांकि अभी तक युवक तक पुलिस पहुंच नहीं सकी है। घटना के बाद से छात्रा बेहद घबराई हुई है।
महिला को अश्लील संदेश और जान से मारने की धमकी
गुड़गांव के सेक्टर-57 में रहने वाली एक महिला के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि अज्ञात नंबरों से पिछले एक हफ्ते से यह सिलसिला चल रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-57 स्थित एमटूके व्हाइट हाउस सोसायटी में 34 वर्षीय महिला रचना सिंह अपने परिवार के साथ रहती है। महिला के मुताबिक पिछले हफ्ते उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से अश्लील संदेश आए। महिला ने शुरूआत में उस नंबरों को अनदेखा कर दिया, लेकिन एक हफ्ता तक लगातार उसे यह संदेश मिले।
यह भी आरोप है कि अज्ञात नंबर ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में महिला ने सेक्टर-56 थाना पुलिस को शिकायत दी जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई त्रिलोक के अनुसार उक्त नंबरों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।