फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher called student in house for tuition and made obscene act

शिक्षक ने घर बुलाकर छात्र से की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला

Sat, 25 Aug 2018 08:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Aug 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
teacher called student in house for tuition and made obscene act

स्वरूप नगर इलाके में एक गुरु ने अपनी गरिमा को तार-तार कर दिया। सरकारी स्कूल के संस्कृत शिक्षक ने एक छात्र को ट्यूशन के बहाने अपने घर बुलाया और अश्लील हरकत की। इस वारदात का एक दूसरे छात्र ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कूल के बाहर जमा होकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक बालमुकुंद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुराड़ी के सरकारी स्कूल में संस्कृत शिक्षक बालमुकुंद ने कुछ दिन पहले एक छात्र को ट्यूशन के बहाने अपने घर बुलाया था। उसने छात्र से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। दूसरे छात्रों ने इस वारदात का वीडियो बना लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे इलाके के लोगों को इस वारदात की जानकारी मिली।
विज्ञापन


छात्र के परिजनों तक भी यह बात पहुंच गई। इससे गुस्साए पीड़ित छात्र के परिजन अन्य छात्रों के अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। लोग स्कूल के भीतर जाना चाहते थे, लेकिन गार्ड ने परिसर में घुसने से रोक दिया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन आरोपी शिक्षक को बचाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल पर हंगामे की सूचना पर बुराड़ी थाने की पुलिस पहुंच गई। जांच में पता चला कि स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के नत्थूपुरा स्थित शिक्षक के घर पर यह वीडियो बनाया गया है। इसके बाद स्वरूप नगर थाना पुलिस ने पीड़ित छात्र का बयान लेकर पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस छात्र ने वीडियो बनाया है। उसका बयान भी दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed