{"_id":"56fa8b4f4f1c1bd445f00198","slug":"tantrik-arrested-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईलाज के बहाने लोगों से पैसे हड़पने वाला तांत्रिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईलाज के बहाने लोगों से पैसे हड़पने वाला तांत्रिक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 30 Mar 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
Tantrik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को अपने झांसे में लेकर इलाज करने के बहाने पैसे ऐंठने वाले एक तांत्रिक को सीआईए यूनिट-8 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-31 सीआईए यूनिट-8 के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सूचना मिली कि एक व्यक्ति लोगों को अपनी बातों में फंसाकर व ईलाज कराने के बहाने पैसे ऐंठता है और आज भी गोहाना सोनीपत में किसी को फंसाने के लिए खड़ा हुआ है। जिस पर निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने पुलिस पार्टी तैयार करके उक्त स्थान पर रेड की।
विज्ञापन
पुलिस पार्टी ने योजनाबद्ध तरीके से गोहाना(सोनीपत) के फव्वारा चौक के पास निगरानी करके एक व्यक्ति को काबू किया। जिसने पूछताछ के दौरान पुलिस को अपना सोनू उर्फ मनीष बताया। वह गौतम बुद्ध नगर यूपी का रहने वाला है। सोनू उर्फ मनीष के खिलाफ एक जुलाई 2015 में थाना सदर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। जिसमें पुलिस को आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन