{"_id":"56e34e354f1c1b96258b4598","slug":"suspect-was-killed-in-an-affair-with-the-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 Mar 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफराबाद में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक को गोली मारने से पूर्व उसने पत्नी को भी मारने की कोशिश की थी। लेकिन बीच में आ जाने की वजह से सास को लग गई थी। पुलिस हत्या के प्रयास के दोनों मामलों में आरोपी की तलाश कर रही थी। पकड़े गए बदमाश की पहचान सलीम (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त डॉक्टर एके सिंघला ने बताया कि मौजपुर निवासी सलीम को पुलिस ने जाफराबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि पड़ोस में रहने वाले अमन (बदला हुआ नाम) से उसकी पत्नी से अवैध संबंध है।
विज्ञापन
सने गत 11 फरवरी को मायके में आकर रह रही अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए ससुराल पहुंचा। उसने पत्नी पर गोली चला दी। लेकिन सास के बीच में आ जाने से गोली उसे लग गई। फिर उसने 4 मार्च को अमन को भी गोली मार दी थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सलीम का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट व धमकी सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। वह जाफराबाद का घोषित बदमाश है। फिलहाल वह प्रॉपर्टी का कारोबार करता है।