{"_id":"0a1fdf6fb648decdf1c8301b70cd2c12","slug":"students-made-a-group-of-fraud-insurance-agents","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस एजेंट बन ठगती है ये ‘बदमाश कंपनी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंश्योरेंस एजेंट बन ठगती है ये ‘बदमाश कंपनी’
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 13 Jul 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में रुपयों के लालच में छात्रों ने पढ़ाई की जगह ठगी का रास्ता पकड़ लिया और बना ली अपनी ‘बदमाश कंपनी’।
विज्ञापन
इन लोगों ने इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बनकर लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। लेकिन, पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनसे दो लाख रुपये बरामद किए हैं। इनके पास से कई बैंकों के क्रेडिट, डेबिट कार्ड और मोबाइल भी मिले हैं।
पुलिस ने बताया कि रोशन कुमार समस्तीपुर (बिहार), वरुण कुमार चंपारण (बिहार) और आशीष पांडेय गोविंद नगर (कानपुर) को गिरफ्तार किया गया है।
रोशन एसएससी की तैयारी कर रहा है, वरुण टैक्सटाइल डिजाइनिंग क्वालिटी कंट्रोल कोर्स कर रहा है और आशीष पांडेय कोरियर का काम करता है।
दरअसल कुछ दिन पहले मेरठ के जवाहर नगर निवासी विजय पाल शर्मा ने शिकायत दी कि उनकी बीमा पॉलिसी के संबंध में एक शख्स का फोन आया जो खुद को एजेंट बता रहा था। उसने डेड बीमा पॉलिसी को दोबारा शुरू करने की बात कहकर दो लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
कई और लोगों के साथ भी ऐसा ही हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को शनिवार दोपहर सेक्टर-58 बिशनपुरा स्थित डीटीसी कोरियर के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि रोशन और वरुण एजेंट बनकर लोगों को जाल में फंसाते थे और आशीष का काम कंपनी के चेक पहुंचाना होता था।