{"_id":"5968feb04f1c1bdf188b47d8","slug":"student-writes-suicide-note-on-hand-and-hang-from-ceiling-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब टेक्नीशियन की छात्रा ने लगाई फांसी, हाथ पर लिखा सुसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लैब टेक्नीशियन की छात्रा ने लगाई फांसी, हाथ पर लिखा सुसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ कैंपस में लैब टेक्नीशियन की एक छात्रा ने बृहस्पतिवार रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह पीजी में चचेरे भाई के साथ रहती थी। खुदकुशी करने से पहले छात्रा ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया और परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि मूलरूप से गांव जमखुरी, हमीरपुर (यूपी) निवासी वंदना (22) साउथ कैंपस के मोती बाग गांव में चचेरे भाई धीरेन्द्र के साथ पिछले चार वर्ष से रह रही थी। भाई कैब चलाता है। वंदना मायापुरी स्थित आशीर्वाद कॉलेज से बीएससी लैब टेक्नीशियन (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
धीरेन्द्र बृहस्पतिवार रात करीब सवा बारह बजे घर आया था। दोनों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद सो गए। शुक्रवार सुबह धीरेन्द्र उठा, तो उसने देखा कि वंदना ने चुन्नी के सहारे पंखे से फांसी लगा रखी है। उसने पुलिस को सूचना दी। वंदना ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा हुआ था। लिखा था कि मौत के लिए वह खुद जिम्मेदार है, इसके लिए किसी को परेशान नहीं किया जाए। हालांकि, शुक्रवार शाम तक ये पता नहीं लगा था कि वंदना ने खुदकुशी क्यों की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह एक महीने पहले गांव से लौटी थी। वह हमीरपुर में करीब डेढ़ महीने रही थी। गांव से आने के बाद ही डिप्रेशन में रहने लगी थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माता-पिता से पूछताछ के बाद ही वंदना के खुदकुशी के कारणों का पता लग सकता है।