{"_id":"8fa49a59612065994179c963a510ecbb","slug":"student-in-the-hijacking-of-vijayanagara","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयनगर में छात्रा के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजयनगर में छात्रा के अपहरण की कोशिश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 24 May 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
कार सवार मनचलों ने शुक्रवार रात विजयनगर में 12वीं की एक छात्रा के अपहरण की कोशिश की। शोर मचाने और हौसला दिखाने पर छात्रा उनके चंगुल से छूट गई। कार सवार भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मनचलों की कार की तलाश में नाकाबंदी भी की, मगर वे नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि छात्रा घर से कुछ ही दूरी पर बुटीक पर पैदल जा रही थी। तभी कार सवार युवक आए और छात्रा को कार में डालने की कोशिश की।
विज्ञापन
छात्रा शोर मचाया। लोगों का हुजूम लग गया। पकड़े जाने के डर और छात्रा के विरोध के चलते मनचले वहां से भाग गए। लोगों ने कंट्रोल रूम में फोन किया, जो दिल्ली कंट्रोल रूम में जाकर लगा। दिल्ली कंट्रोल से सूचना आई, तब गाजियाबाद पुलिस ने मनचलों की तलाश की, मगर वे नहीं मिले।
विज्ञापन