{"_id":"96e8f8c1bdb0ca350ce66947c6a224ef","slug":"student-did-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नहीं बैठने दिया तो लगा ली फांसी!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा में नहीं बैठने दिया तो लगा ली फांसी!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 May 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-16 में 11वीं के अशक्त छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि देर से पहुंचने पर टीचर ने उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने बृहस्पतिवार को ककरौला गांव स्थित स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा भी किया।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से तरवा गांव, आजमगढ़ निवासी पंकज कुमार (17) सपरिवार ककरौला जेजे कॉलोनी में रहता था। पंकज ककरौला के सर्वोदय स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में पिता घुरहू लाल ने आरोप लगाया कि अंग्रेजी पेपर में कंपार्टमेंट आने से 29 अप्रैल को वह स्कूल में परीक्षा देने गया था। देर से पहुंचने की वजह से टीचर ने उसे परीक्षा देने नहीं दी। घर आने के बाद वह नहाने के बहाने पहली मंजिल पर चला गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फांसी पर लटका हुआ पाया। दोस्तों से परिजनों को पता चला कि टीचर ने उसे परीक्षा देने से मना करते हुए घर भेज दिया था।
उधर, इस सूचना के बाद परिजन सैकड़ों की संख्या में बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचे और आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।