{"_id":"fd91f4e00dac58b234a7a232d4251c8f","slug":"student-crushed-by-the-train-track-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पार कर रही छात्रा को ट्रेन ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पार कर रही छात्रा को ट्रेन ने कुचला
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल बजट से भले ही लोगों को सुरक्षित सफर और अन्य सुविधाआें की आस हो मगर मंगलवार सुबह ट्रैक पार कर स्कूल जा रही छात्रा दीपाली (15) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
दीपाली दिल्ली के विवेक विहार स्थित सर्वोदय विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी। उधर लोगों का कहना है कि यहां काफी समय से फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
साहिबाबाद गांव निवासी कुलदीप शर्मा निजी कंपनीकर्मी हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने बेटी दीपाली (15) का दिल्ली के विद्यालय में दाखिला कराया था। मंगलवार सुबह दीपाली ट्रैक पार कर स्टेशन की सेकेंड एंट्री से प्लेटफार्म की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही दीपाली ने ट्रैक पार किया उसी समय पीछे से ट्रेन आ गयी। इंजन में दीपाली का बैग फंस गया और वह झटके से ट्रेन के नीचे आ गयी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्कूल का पहला दिन साबित हुआ आखिरी
पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी का दिल्ली में दाखिला कराया जिससे वह अच्छे से पढ़ाई कर सके। मंगलवार को उसका स्कूल का पहला दिन था।
यही उसके लिए आखिरी साबित हुआ। पूर्व पार्षद प्रदीप चौधरी ने बताया कि आए दिन ट्रैक पर हादसे होते हैं। इसके बाद भी रेलवे यहां एफआेबी नहीं बना रहा है।
बिजली मैकेनिक मरा
राजनगर एक्सटेंशन में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में 10 वीं मंजिल से गिरकर मसूरी क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी बिजली मैकेनिक प्रदीप की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
एसओ ने बताया कि अर्थला के पास ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार सुबह अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक की उम्र करीब 40 साल है।