{"_id":"8d5c30cb605fff3740a7e89549837c66","slug":"student-committed-suicide-in-noida-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर ढूंढ़ा, सुबह स्टेडियम में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात भर ढूंढ़ा, सुबह स्टेडियम में मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Jul 2014 03:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा स्टेडियम में शुक्रवार तड़के पेड़ पर एक छात्र शव लटका मिला। छात्र सेक्टर-12 में राजकीय इंटर कालेज में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
बताते हैं कि 11वीं कक्षा में छात्र फेल हो गया था। इसके चलते वह डिप्रेशन में था। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले सर्वेश राठौर अपने परिवार के साथ सेक्टर-22 के चौड़ा गांव में राधा पब्लिक स्कूल के पास किराए के घर में रहते हैं। उनके चार पुत्र और एक पुत्री है। जिसमें शिवम (16) चौथे नंबर पर था।
विज्ञापन
शिवम बृहस्पतिवार सुबह स्कूल गया हुआ था। देर शाम तक जब वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सेक्टर-24 थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया।
वहीं, शुक्रवार भोर करीब साढ़े पांच बजे नोएडा स्टेडियम में लोगों ने देखा कि एक लड़का नीम के पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस में सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। जेब में मिले आईकार्ड से उसकी पहचान हुई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
20 फुट ऊंचाई पर लटका मिला छात्र
स्टेडियम में नीम के पेड़ पर छात्र का शव काफी ऊंचाई पर लटका मिला था। पुलिस को समझ में नहीं आ रहा है कि इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंचा और किस तरह से फंदा लगाया। नीम के पेड़ पर छात्र का शव स्कूल बैग के फीते से बने फंदे से लटका हुआ था। लेकिन घटनास्थल पर छात्र का बैग नहीं मिला।
छात्र की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से दम घुटना बताया गया है। लड़के के शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। लोगों का कहना है कि 11वीं की परीक्षा में वह गणित विषय में फेल हो गया था। जिसका सप्लीमेंट्री एग्जाम भी छात्र ने नहीं दिया था। लोगों में चर्चा है कि इसी कारण डिप्रेशन में आकर छात्र ने आत्महत्या कर ली होगी।