{"_id":"2ca9239fa195e3dc6418bfe99754f378","slug":"stoning-on-police-which-went-to-arrest-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ने गई थी आरोपी, खुद ही घायल हुई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ने गई थी आरोपी, खुद ही घायल हुई पुलिस
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 15 Mar 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र में आरोपी को पकडने गई पुलिस पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
पथराव में दो महिला पुलिस कर्मियों को चोट लग गई। पुलिस ने तीन नामजद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हसनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र ढांडा ने बताया कि हसनपुर पुलिस शुक्रवार की शाम को मोहरु का नंगला गांव में एक मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए गई थी। लेकिन जैसे ही पुलिस गांव में पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
पथराव में दो महिला पुलिस कर्मियों को चोट लग गई। जिससे महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। घायल महिला कर्मचारियों में राजवती के सिर में पत्थर लगा जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई व दूसरी प्रभा नामक महिला कर्मचारी को पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अपहरण के बाद 5 लाख की फिरौती, मामला दर्ज
दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में माहरु का नंगला निवासी दीनू, आरिफ व फरमीना सहित चार नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला कर उन्हें घायल करने का मामला दर्ज कर फरमीना नामक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना था कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद अन्य आरोपियों के पूछताछ में नाम व पते मालूम होते ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।