बेटी के साथ कर रहा था अश्लील हरकत, पत्नी ने दर्ज करवाया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली महिला परिवार के साथ यहां एक गांव में रहती है। महिला की 10 साल की एक बेटी है।
महिला के पति का देहांत हो चुका है। जिसके बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली। बच्ची का सौतेला पिता उसका शारीरिक शोषण करता था। बुधवार को बच्ची की मां ने अपने पति को ऐसी अश्लील हरकत करते हुए देख लिया। जिसे लेकर दंपत्ति के बीच काफी कहासुनी भी हुई। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया।
इस संबंध में जब महिला ने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि करीब डेढ़ साल से उसके साथ इस तरह की हरकत सौतेले पिता द्वारा की जा रही थी। यही नहीं आरोपी ने इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की की धमकी भी दी हुई थी। मामले की जानकारी होने पर महिला ने थाने जाकर अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
जांच अधिकारी अमनदीप ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।