फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   step father and brothers rape a girl in gurgaon.

सौतेले पिता ने बेटों के साथ मिल युवती से किया गैंगरेप

Sat, 27 Sep 2014 04:38 AM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 04:38 AM IST
विज्ञापन
step father and brothers rape a girl in gurgaon.

गुड़गांव के पालम विहार थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को चौंकाने वाला बयान देते हुए आरोप लगाया कि उसकी मां की मौजूदगी में उसके सौतेले पिता और उसके दो भाईयों ने छह साल तक उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, युवती को चुप कराने के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके चलते वह चुप रही। पुलिस के सामने खुले मामले के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मां और उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि छह साल पहले सेक्टर-23 में उसके पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी मां ने दीनानाथ नामक व्यक्ति के साथ संबंध जोड़ते हुए उसे अपने साथ रखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 साल की उम्र में सौतेले बाप ने किया रेप

step father and brothers rape a girl in gurgaon.

उसने बताया कि उस समय वह 13 साल की थी। उसके सौतले पिता ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिया। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। पीड़िता ने बताया कि घर के अंदर उसकी मां की मौजूदगी के कई बार उसके साथ दुष्कर्म हुआ।

इस दौरान उसके सौतेले पिता ने अपने दो भाईयों को भी उसे सौंप दिया। जिसमें सभी ने बारी-बारी कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस वजह से वह चुप रही।

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब डेढ़ महीने पहले पीड़िता अपनी बुआ के पास नोएडा गई थी। यहां उसने सारी बात अपनी बुआ तो बताई जिसके बाद उसने मां समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ देररात पालम विहार थाना में शिकायत दी।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मां कामना, सौतेला पिता दीनानाथ, अरुण और भूषण के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/506/120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मां और सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकी दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

पड़ोसी युवक ने बच्ची से किया बलात्कार

step father and brothers rape a girl in gurgaon.

नोएडा के भंगेल में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ पड़ोसी लड़के ने दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मां ऊपर गई तो आरोपी लड़का फरार हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फेस-टू पुलिस ने बच्ची को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल भर्ती कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के परिजन युवक को नाबालिग बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तरी-दिनाजपुर निवासी दंपति भंगेल की कॉलोनी में रहते हैं। पति फेस-टू स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, जबकि पत्नी घर संभालती है। इनका एक बेटा और एक बेटी है। यहीं पड़ोस में एक युवक अपनी मौसी के यहां रहता है। वह मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला है।

चीख सुनकर छत पर पहुंची मां

step father and brothers rape a girl in gurgaon.

आरोपी के मौसा की सेक्टर-110 में वेल्डिंग की दुकान है। युवक भी यहीं काम करता है। शुक्रवार सुबह पीड़ित बच्ची का पिता कंपनी चला गया। उसकी पत्नी घरेलू काम में व्यस्त थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बच्ची सीढ़ियों पर खेल रही थी।

इस दौरान आरोपी युवक ने उसे मकान की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर बच्ची की मां छत पर पहुंची तो वहां से आरोपी फरार हो गया। आरोपी के परिजन युवक को नाबालिग बता रहे हैं, जबकि पीड़ित के परिजनों का कहना है कि युवक की उम्र 18 साल से ज्यादा है।

सीओ तृतीय राजकुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी सही उम्र जांचने के लिए मेडिकल कराया जाएगा। अभी आरोपी के परिजन उसे नाबालिग बता रहे हैं। जबकि पीड़ित के परिजन उसे 18 साल से अधिक बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed