{"_id":"81145a26dffa746f165079c3898418e4","slug":"static-team-recovered-24-5-lakh-rupees-from-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और उस कार से मिले साढ़े चौबीस लाख रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और उस कार से मिले साढ़े चौबीस लाख रुपए
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 15 Mar 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एक बिजनेसमैन की कार से साढ़े चौबीस लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इन रुपयों का कोई हिसाब व्यापारी नहीं दे पाया। चुनाव आयोग के निर्देश पर काले धन की रोकथाम के लिए गठित स्टेटिक टीम ने स्कोडा कार से रुपये बरामद किए हैं।
सेक्टर-6 में करीब साढ़े तीन बजे वाणिज्य कर अधिकारी अनिल कुमार भटनागर की अगुवाई में स्टेटिक टीम ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका।
जिसमें रुपये निकले। कार में सवार व्यक्ति लक्ष्मी नारायण पेपर का कारोबारी है। रुपयों के बारे में पूछताछ करने पर टीम को संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
थाना सेक्टर-20 में आयकर विभाग के अधिकारी प्रशांत रंजन भी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बयान दर्ज कर रकम को सीज कर दिया है।