फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   somebody lost his bag at railway station due to which people got distressed

ट्रेन में लावारिस बैग मिलने से मची अफरातफरी, ये था इस बैग के पीछे का राज

Sun, 26 Nov 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 26 Nov 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
somebody lost his bag at railway station due to which people got distressed
लावारिस बैग - फोटो : सुदर्शन झा

गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार दोपहर को लावारिस बैग देखकर ट्रेन के डिब्बे में अफरातफरी मच गई। यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे। लोगों की आवाज सुनकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और बैग की जांच की, तो पता चला कि यह किसी यात्री का बैग है।

विज्ञापन


बैग को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बाद में बैग के लिए जयपुर मुख्यालय से जीआरपी के पास फोन आया। जीआरपी ने बैग को दूसरी ट्रेन में किसी यात्री को देकर मालिक तक पहुंचाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे के आसपास जयपुर को जाने वाली ट्रेन गरीब रथ एक्सप्रेस पहुंची ही थी कि ट्रेन की पीछे से चौथे बोगी में लावारिस बैग को देखकर बोगी में अफरातफरी मच गई। यात्री बोगी से चिल्लाकर उतरने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैग को मेटल डिटेक्टर से चेक किया

somebody lost his bag at railway station due to which people got distressed
लावारिस बैग - फोटो : सुदर्शन झा

पास ही लगते जीआरपी थाने में एसएचओ पवन यादव ने लोगों को उतरते देखा, तो जीआरपी थाने से जवानों ने मौके पर जाकर देखा, तो एक सीट के ऊपर लावारिस बैग रखा हुआ था। पुलिस ने पूछताछ कर पता किया तो वह किसी यात्री का बैग था, जो ट्रेन में छोड़ गया था।

बैग को मेटल डिटेक्टर से चेक किया, तो सामान्य मिला। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने बैग को उसके मालिक तक पहुंचा दिया।

किसी यात्री का बैग ट्रेन मेें रह गया था। लोगों को लगा कि यह कोई साजिश हो सकती है। यात्रियों द्वारा जानकारी देने के बाद चेकिंग की गई, तो सब कुछ सामान्य मिला। लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। -पवन यादव, एसएचओ, जीआरपी पुलिस थाना, रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed