{"_id":"16b223e548bc92c6c186a87b0f3f1799","slug":"so-vijayanagar-deleted-upendra-yadav-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयनगर एसओ हटाए गए, उपेंद्र यादव को कमान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजयनगर एसओ हटाए गए, उपेंद्र यादव को कमान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव को विजयनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है। विजयनगर एसओ अवधेश प्रताप सिंह को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है। उपेंद्र यादव को पिछले दिनों साहिबाबाद से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजा गया था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, चर्चा है कि अवधेश प्रताप सिंह ने पिछले दिनों ने दो सिपाहियों की शिकायत एसएसपी से की थी, जिसके बाद सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। हालांकि अपने पहुंच का इस्तेमाल कर तीन दिन बाद ही उन्हें कोतवाली और कविनगर में तैनाती मिल गई थी।
विज्ञापन
चर्चा है कि सिपाहियों की पहुंच लखनऊ तक है, उन्हीं सिपाहियों ने एसओ को हटवाया है। हालांकि एसएसपी और एसआई अवधेश प्रताप इस बात को सिरे से नकार रहे हैं। उन्होंने इसे महज अफवाह बताया।
विज्ञापन