फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sixth accused arrested on naman kidnap case

नमन अपहरण केस का छठा आरोपी भी गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2014 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 08 Jul 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
sixth accused arrested on naman kidnap case

फरीदाबाद में हनुमान नगर से 18 मई को नमन नामक बच्चे का अपहरण करने वाले छठे आरोपी रमेश को भी पुलिस ने मंगलवार को बदरपुर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से अपहरण में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

हनुमान नगर में रहने वाले प्रकाश चंद पीडब्ल्यूडी में बेलदार हैं। 18 मई को उनके घर में सफेदी का काम कर रहे लाखन, कालीचरण, रामेश्वर, रवि कुमार, राधेश्याम व रमेश ने उसके बेटे नमन का अपहरण कर लिया था। एक दिन बाद बच्चे को टप्पल (अलीगढ़) से बरामद किया गया।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने 20 मई को लाखन, कालीचरण, रामेश्वर, रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 22 जून को राधेश्याम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि उनका एक साथी रमेश यूपी नंबर की गाड़ी में घूम रहा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को रमेश को बदरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे गाड़ी भी बरामद कर ली। रमेश मूलरूप से अलीगढ़ के थाना कावार्ची का रहने वाला बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed