{"_id":"23324bbc43f0ed5a4780a63baa7432dd","slug":"six-years-later-fraudulently-extracted-money-from-cheque","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक कैस कराने को चोर ने 6 बाद जुटाई हिम्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक कैस कराने को चोर ने 6 बाद जुटाई हिम्मत
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 08 Jan 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल पूर्व गुम हुए एक महिला के85 हजार रुपये के चेक से बिजली बिल भरने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीएलएफ-1 निवासी विद्या पत्नी आरके लूथरा ने शिकायत में कहा है कि 2007 में उसका 84 हजार 636 रुपये का चेक गुम हो गया था। हाल ही में उसके खाते से यह रकम निकाल ली गई।
बैंक जाकर पता चला कि उक्त उक्त चेक सेक्टर-10 ए में रहने वाले सम्राट बेकरी के शाहिल ने अपना बिजली बिल जमा कराने के लिए इस्तेमाल किया है।
थाना प्रभारी हंसराज ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
10वीं की छात्राको भगा ले गया प्रेमी
बिलासपुर थाना क्षेत्र में पद्रह वर्षीय 10 वीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर किशोरी के सहपाठी नितिन पुत्र प्रकाश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि नितिन और किशोरी में प्रेम प्रसंग चल रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है।