फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six leaders including politician looted from businessman

कारोबारी से लूटपाट में AAP नेता समेत छह गिरफ्तार, पार्टी बोली हमसे कोई रिश्ता नहीं

Mon, 20 Mar 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Mon, 20 Mar 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
Six leaders including politician looted from businessman
डकैती के आरोप में पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला

मौजपुर इलाके में एक कारोबारी से 25 लाख रुपये लूट के मामले में उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने आम आदमी पार्टी नेता समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 16 लाख रुपये नकद, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आप नेता लूट के माल को ठिकाने लगाने में अहम भूमिका निभाता था। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने लूटपाट और झपटमारी के 20 मामले सुलझाने का दावा किया है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त डॉक्टर एके सिंघला ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान कर्दमपुरी निवासी नदीम (23), मोहम्मद यूसुफ (19), गोकलपुरी निवासी जीतेंद्र (27), चौहान बांगर निवासी नावेद (22), नजीब (24) और सबाब (26) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नजीब आप के जाफराबाद यूथ विंग का अध्यक्ष है

Six leaders including politician looted from businessman
आम आदमी पार्टी

इनमें आरोपी नजीब आप के जाफराबाद यूथ विंग का अध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि इंद्रापुरम निवासी विपुल जैन का केमिकल का कारोबार है। 12 मार्च को वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए मौजपुर गया था।

इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर विपुल का बैग छीन लिया। बैग में 25 लाख रुपये, मोबाइल और अन्य दस्तावेज थे। पीड़ित और वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा किया और नदीम नामक एक बदमाश को दबोच लिया।

हालांकि इस दौरान नदीम ने भागने के लिए गोली चला दी, जिसमें नरेश नामक व्यक्ति जख्मी हो गया। पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। नदीम ने अपने सभी सहयोगियों का नाम पुलिस को बता दिया।

नजीब लूटपाट की रकम को ठिकाने लगाता था

Six leaders including politician looted from businessman

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गैंग में शामिल अन्य पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इनमें नजीब आम आदमी पार्टी का नेता है और गिरफ्तार नावेद का भाई है।

नजीब लूटपाट की रकम को ठिकाने लगाता था। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर 16 लाख रुपये और अन्य सामान बरामद कर लिए।

जांच में पता चला कि बदमाशों ने सिविल लाइंस, उस्मानपुर, सीलमपुर, जाफराबाद, दिलशाद गार्डन और बाड़ा हिंदू राव सहित अन्य इलाकों में 20 से अधिक लूटपाट और झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed