फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sister in law molested wife sister in noida

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर जीजा ने साली से की अश्लील हरकतें

Thu, 30 Mar 2017 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 30 Mar 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
sister in law molested wife sister in noida
सेक्टर-24 में नेपाली मूल की युवती ने जीजा पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़िता को दुर्घटना में घायल होने का झांसा देकर युवती को सेक्टर-34 बुलाया था।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मूलरूप से अलीगढ़ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नेपाल की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ सेक्टर-12 में रहती है।
विज्ञापन


24 मार्च की शाम को यशपाल ने अपनी सास को फोन कर कहा कि सेक्टर-53-33-34 के टी प्वाइंट पर उसका एक्सीटेंड हो गया है। उसकी साली खुशी (बदला हुआ नाम) को घटना स्थल पर भेज दो। खुशी ई-रिक्शा बुक कर वहां पहुंची तो उसका जीजा पूरी तरह ठीक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

sister in law molested wife sister in noida

आरोपी जीजा ने कहा कि उसके साथ फिल्म देखना चाहता है। रिश्तेदारी का वास्ता देकर युवती को उसके जीजा ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसे एक कमरे में ले गया, जहां अश्लील हरकतें करने लगा।

इसी बीच युवती को होश आ गया। उसने विरोध किया और किसी तरह आरोपी जीजा के चंगुल से छूटकर भागी। युवती ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने मामले की एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी नोएडा के सेक्टर-11 में रहता है। वह मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed