{"_id":"585ab3bb4f1c1bf248e3a0c2","slug":"shot-and-killed-looting-opposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध किया तो मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट का विरोध किया तो मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
बुराड़ी में मंगलवार देर रात लूटपाट का विरोध करने पर होटल मैनेजर को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में पीड़ित अमित मेहरा (31) को कश्मीरी गेट स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बदमाश अमित का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, अमित परिवार के साथ बाबा कॉलोनी (बुराड़ी) में रहता है। वह बुराड़ी स्थित एक होटल में मैनेजर है। मंगलवार रात को बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच इलाके में पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने अमित के साथ लूटपाट करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसे हेलमेट से बुरी तरह पीटा, बाद में गोली चला दी। बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन