फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shame on delhi, rape with four girls

दिल्ली में तीन नाबालिगों समेत चार से रेप

Wed, 26 Feb 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Feb 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
shame on delhi, rape with four girls

जानकारी के मुताबिक निहाल विहार इलाके की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की ने गत 22 फरवरी को पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। शिकायत में उसने बताया कि 22 फरवरी को वह स्कूल जा रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात पड़ोसी पंकज (20) से हुई। स्कूल छोड़ने के बहाने आरोपी ने उसे अपनी बाइक पर बिठाया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार पंकज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलाया शादी के लिए और कर दिया रेप

shame on delhi, rape with four girls

दूसरा मामला अमन विहार इलाके का है। बीती 22 फरवरी को प्रेम नगर पार्ट दो की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला विजेंद्र (23) काफी दिनों से शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप कर रहा है।

शादी करने की बात कहने पर उसने इंकार कर दिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अमन विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

60 साल के ताऊ ने मासूम से किया दुष्कर्म

shame on delhi, rape with four girls

तीसरा मामला अशोक विहार इलाके का है। 14 साल की बच्ची सपरिवार वजीरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में रहती है। उसका 60 वर्षीय ताऊ पहली मंजिल पर रहता है।

बीती 23 फरवरी को किशोरी के पिता फैक्ट्री में काम करने गए थे। किशोरी का आरोप है कि उसे घर में अकेली पाकर रात में आरोपी ने उसे अपने घर खाना खाने के लिए बुलाया। जहां उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पिता के आने के बाद उसने सारी बातें बताई। पिता उसे लेकर अशोक विहार पहुंचे। पुलिस ने शिकायत पर किशोरी का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

दोस्त के घर बुलाया और किया दुष्कर्म

shame on delhi, rape with four girls

चौथा मामला मियांवाली इलाके का है। 24 फरवरी को 18 वर्षीय युवती ने मियांवाली थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला नेब पांचाल (23) गत दो माह से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। 24 फरवरी को आरोपी ने शादी की बात-चीत करने के लिए दोस्त के घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मियांवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed