फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sexual abuse by veterinarians niece

जानवरों के डॉक्टर ने किया भतीजी का यौन शोषण

Fri, 18 Apr 2014 01:42 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 18 Apr 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
Sexual abuse by veterinarians niece

कविनगर थाना क्षेत्र में बीकॉम छात्रा (18) के साथ जानवरों के डॉक्टर फूफा द्वारा यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पांच सालों से वह यौन शोषण कर रहा था।

विज्ञापन


13 अप्रैल को उसने छात्रा को अगवा करने की कोशिश और विरोध करने पर मारने की धमकी भी दी। उसके खिलाफ कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

छात्रा के पिता का आरोप है कि आरोपी फूफा ध्यानचंद डॉक्टर है। 13 अप्रैल को उनकी बेटी अपनी मां के साथ बाजार गई थी। रास्ते में आरोपी डॉक्टर उन्हें मिला। उसने बेटी को जबरन अपनी कार में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया तो आरोपी वहां से भाग गया। घर आकर छात्रा ने परिजनों को सारी बात बताई। उसने बताया कि आरोपी फूफा 13 साल की उम्र से ही उसका यौन शोषण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसे ट्यूशन पढ़ाने आता था और उस पर गलत नजर रखता था। डर और शर्म की वजह से उसने यह बात अभी तक परिजनों को नहीं बताई थी।

फूफा बोला-आरोप बेबुनियाद
दूसरी तरफ, डॉक्टर ध्यानचंद का कहना है कि उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उसके पैसे छात्रा के पिता पर हैं, जिनके लेनदेन का विवाद चल रहा है। इसी खुन्नस में रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed