स्कूल मैनेजर के घर जाकर शिक्षिका ने लगाई आग, बचाने चले मैनेजर व पत्नी भी झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजनपुरा इलाके में एक पूर्व शिक्षिका ने स्कूल मैनेजर के घर जाकर खुद को आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में मैनेजर और उसकी पत्नी भी झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों की मानें तो पूर्व शिक्षिका व मैनेजर के बीच दोस्ती थी। कुछ दिनों से मैनेजर की उपेक्षा करने की वजह से शिक्षिका ने यह कदम उठाया। पुलिस शिक्षिका व मैनेजर का बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सपना (24) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मीत नगर में रहती है। सपना करीब डेढ़ साल पहले एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी।
उपेक्षा के चलते दबाव बनाने के लिए उठाया कदम
इसी स्कूल में सी-9 यमुना विहार निवासी प्रमोद मैनेजर है। सपना को किसी कारण स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक सपना व प्रमोद के बीच दोस्ती थी।
शुक्रवार को सपना प्रमोद के घर पहुंची और उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। प्रमोद व उसकी पत्नी दीप्ति ने सपना को बचाने का प्रयास किया, जिसमें वे दोनों भी झुलस गए।
60 फीसदी झुलसी हुई हालत में सपना व 10-10 फीसदी झुलसी हुई हालत में प्रमोद व दीप्ति को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि उपेक्षा की वजह से दबाव बनाने के लिए ही सपना ने प्रमोद के घर पहुंचकर खुद को आग लगाई।