{"_id":"7e198b269b3e8e0c93fa7d10e15388fb","slug":"servant-made-mms-and-raped-land-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद की गोली खिलाकर किया रेप और बनाया MMS","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नींद की गोली खिलाकर किया रेप और बनाया MMS
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Mar 2014 06:13 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही नौकर पर वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नौकर पिछले तीन माह से ऐसा कर रहा था। परेशान हो कर उसने पति को बताया। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला डबुआ कॉलोनी का है। बीना (काल्पनिक नाम) नामक महिला अपने पति व चार बच्चों के साथ डबुआ कॉलोनी में रहती है। उसके पति ने घर में ही ड्रिल मशीन की वर्कशॉप लगा रखी है। पीड़ित बीना ने पुलिस को बताया कि पति ने वर्कशॉप में करीब चार साल पहले मुकेश नामक कारीगर को नौकरी पर रखा था। मुकेश फरीदाबाद में ही रहता है।
महिला का आरोप है कि 18 दिसंबर 2013 को उसका पति शहर से बाहर गया था, मुकेश ने काम समाप्त करके चाय मांगी। बीना ने बच्चों को दूध पीने के लिए दिया और उसके बाद चाय मुकेश को दी। आरोप है कि इसी दौरान मुकेश ने बच्चों के दूध और बीना की चाय में नींद की गोलियां मिला दीं, जिससे बीना बच्चों सहित सो गई। आरोप है कि इसके बाद मुकेश ने बीना से दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना ली।
बीना ने पुलिस को बताया कि तभी से मुकेश उस वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। परेशान हो कर बीना ने 20 मार्च को अपने पति को आपबीती सुना दी। इसके बाद मामला दर्ज कराया गया।
जांच अधिकारी राजबाला का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरूआती जांच में आरोपी के मोबाइल से वीडियो क्लिप नहीं मिली है, लेकिन महिला के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।