फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Security Gaurd rape woman at connaught place delhi office

सुरक्षा गार्ड ने ऑफिस में लूटी महिला की आबरू

Sun, 29 Jun 2014 10:00 AM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
Security Gaurd rape woman at connaught place delhi office

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित युनाइटेड ट्रस्ट ऑफ इंडिया (यूटीआई) के कार्यालय में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी, यूटीआई ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड है।

विज्ञापन


आरोप के मुताबिक सुरक्षा गार्ड ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को ऑफिस में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्जकर गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जीवन भारती बिल्डिंग की तेरहवीं मंजिल पर यूटीआई का कार्यालय है। कार्यालय में एफडीएसएस सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड रोशन कुमार सिंह (26) तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया

Security Gaurd rape woman at connaught place delhi office

आरोपी ने आनंद पर्वत निवासी महिला (34) को शनिवार दोपहर को नौकरी दिलाने के बहाने यूटीआई कार्यालय में बुलाया था।

महिला का आरोप है कि रोशन ने कार्यालय में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गार्ड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed