फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused of rape sent to judicial custody.

Mandi News: दुष्कर्म का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 08 Oct 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape sent to judicial custody.
मंडी। युवती से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। मुज्जफरनगर के रहने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने कांगड़ा के थुरल से गिरफ्तार किया है। युवक हिमाचल छोड़कर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने के बाद बुधवार को न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चंडीगढ़ में रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि समीर ने उसके साथ शादी करने की बात कही थी। इसके बाद वह उसे मंडी लेकर आया और यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह यहां से चला गया। साथ ही उसकी बाइक, मोबाइल और पैसे भी ले गया और उसे चंडीगढ़ छोड़ दिया। वह 70 हजार रुपये नकद और गहने भी ले गया। इसके बाद उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed