फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scam in power corporation

रिकॉर्ड में जमा बिजली बिल, न बैंक में न निगम के पास

Sat, 24 May 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 24 May 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
Scam in power corporation

लगातार विवादों में घिरे फरीदाबाद बिजली निगम में एक और बिल गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


यह मामला दो सब-डिवीजनों से जुड़ा हुआ है। इसमें बैंक कर्मी व बिजली निगम कर्मियों की मिलीभगत से बिजली विभाग को करीब सात लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है। निगम ने इसकी रिकवरी कर ली है।


जानकारी के मुताबिक, एक निजी बैंक कर्मचारी ने उपभोक्ताओं के बिल अमाउंट के डिमांड ड्राफ्ट दो बिजली सब-डिवीजनों पाली एवं एनएच-पांच में जमा दिखा दिए। जबकि बिल अमाउंट न तो बैंक में गया और न ही बिजली निगम के खाते में।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजली घोटाला: बैंक के CMD के खिलाफ FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


एसई आरएस यादव के नेतृत्व में जब इन दोनों सब-डिवीजनों में जांच की गई तो एनएच-पांच में 18 डिमांड ड्राफ्ट का विवरण मिला।

बताया गया है कि बैंक कर्मी और निगम कर्मचारी की मिलीभगत से ड्राफ्ट की राशि हड़प ली गई थी। लेकिन जांच के बाद निगम की टीम ने इस राशि की रिकवरी कर ली है।

मामले की जांच अभी चल रही है। आरएस यादव का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही संबंधित आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed