फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl was beaten on suspicion of robbing chains

चेन लूटने के शक में युवती को धुना

Sat, 26 Apr 2014 04:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 26 Apr 2014 04:12 AM IST
विज्ञापन
girl was beaten on suspicion of robbing chains

इंदिरापुरम के न्यायखंड स्थित साईं मंदिर में दर्शन करने आई युवती को लोगों ने चेन चोरी के शक में पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस की हिरासत में युवती का कहना था कि वह नानी के साथ मंदिर आई थी। तभी कुछ लोगों ने चेन लूट का शोर मचाकर उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी।

घटना के बाद नानी का कुछ अता-पता नहीं है। ऐसे में वह शक के घेरे में है। फिलहाल पुलिस को उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम साईं मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी थी। तभी एक महिला ने चेन लूटने का शोर मचाते हुए एक युवती पर आरोप लगाया।

लोगों ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मयूर विहार की रहने वाली है और नानी के साथ दर्शन के लिए आई थी। उसके पास चेन नहीं है, जबकि नानी मौके से गायब थी।
विज्ञापन


लोगों को शक था कि युवती ने चेन अपनी नानी को देकर भागा दिया है। इतने में लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने बताया कि युवती को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed