फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   samajwadi party leader's brother and father are charged in kk murder case

केके हत्याकांड: सपा नेता के भाई समेत 6 पर केस

Sat, 12 Jul 2014 02:37 AM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader's brother and father are charged in kk murder case

ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली क्षेत्र के नौंरगपुर गांव के बृहस्पतिवार रात को केके दो पक्षों की खूनी रंजिश का शिकार हुआ था।

विज्ञापन


मृतक और घायलों के परिजनों की ओर से सपा नेता के भाई, पिता और जीजा समेत छह लोगों को नामजद कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है उनमें से कुछ को पुलिस द्वारा सुरक्षा दी गई है। जिसमें जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

गोली लगने से हुई थी केके की मौत

samajwadi party leader's brother and father are charged in kk murder case

डाबरा के दो पक्षों में कई साल से रंजिश चली आ रही है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात ग्रेटर नोएडा कोतवाली के डाबरा निवासी शक्ति और बागपत निवासी उसके रिश्तेदार अमित नौरंगपुर गांव में रिश्तेदारी में गए थे।

जब वे नौरंगपुर गांव से कुछ दूर पहुंचे तो उनकी गाड़ी पर दो कारों में सवार करीब छह लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमला कर दिया।

जिसमें शक्ति सिंह के चालक रिश्तेदार फरीदाबाद के तिगांव निवासी केके उर्फ तुलसी को कई गोली लगी थीं। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। जबकि शक्ति और अमित को घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में खूनी रंजिश तेज

samajwadi party leader's brother and father are charged in kk murder case

घटना के बाद घायल शक्ति सिंह के भाई हरेंद्र निवासी डाबरा ने डाबरा निवासी सपा नेता स्व.चमन भाटी के भाई कमल सिंह, पिता फुंदन और भतीजे नरेंद्र तथा भांजे संदीप और जीजा श्रीचंद निवासी दुजाना व कल्दा गांव निवासी जीजा सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस घटना से साफ हो गया है कि अब दोनों पक्षों में खूनी रंजिश तेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed