फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rohini double murder case: dead body of policeman and woman found

रोहिणी में डबल मर्डर केसः प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में मिला पुलिसकर्मी और महिला का शव

Sun, 11 Dec 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
rohini double murder case: dead body of policeman and woman found
डबल मर्डर केस रोह‌िणी - फोटो : सोशल मीड‌िया

द‌िल्ली के रोहिणी इलाके में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। दोनों शव एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहिणी सेक्टर 24 के दीप विहार इलाके में एक महिला और एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की गई है।

मृतक पुलिसकर्मी की जोगेंद्र लाकड़ा के रूप में पहचान की गई है। वहीं महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

rohini double murder case: dead body of policeman and woman found
डबल मर्डर केस रोह‌िणी - फोटो : सोशल मीड‌िया

गौरतलब है कि जोगेंद्र दिल्ली पुलिस में एएसआई था। उसे पांच गोलियां मारी गई हैं और महिला को तीन गोलियां मारी गई हैं।


बताया जा रहा है कि दोनों शव जहां मिले हैं वो दफ्तर जोगेंद्र का ही था और उसने किसी दूसरे शख्स को किराए पर दिया हुआ था। जोगेंद्र इस ऑफिस में कभी-कभी आता था।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज को जांचना शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस इस पूरे मामले को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed