फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbery after telling himself crime branch officer

खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बुजुर्ग दंपति से ठगी लाखों की ज्वैलरी

Tue, 30 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
robbery after telling himself crime branch officer
- फोटो : demo pic

खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपति से लाखों रुपये के जेवरात ठग लिए। बदमाशों ने बुजुर्ग को पहने हुए जेवर लुट जाने का डर दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पीड़ितों को जब ठगी का पता चला, तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। अशोक विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कृष्णा बंसल (64) परिवार के साथ राजौरी गार्डन इलाके में रहती हैं।
विज्ञापन


इनके पति मुरारी का अपना कारोबार है। सोमवार सुबह कृष्णा और मुरारी अशोक विहार में अपने रिश्तेदार के घर टैक्सी से गए थे। दंपति ने वहां पहुंचकर टैक्सी चालक को रुपये देकर रवाना कर दिया और रिश्तेदार के घर जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक शख्स ने कड़क आवाज में दोनों को पास बुलाकर धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी कहने लगा कि आपको सुनाई नहीं दे रहा, इतनी देर से आपको आवाज दी जा रही है। आरोपी ने कहा कि आप दोनों को वहां साहब बुला रहे हैं।

कृष्णा और मुरारी बाइक पर कुछ दूर बैठे शख्स के पास पहुंचे। उसने कहा कि हम क्राइम ब्रांच से हैं। अभी कुछ देर पहले एक महिला की गर्दन काटकर उससे चेन लूट ली गई है।

आरोपियों ने बुजुर्ग को डराकर कृष्णा से उनके पहने हुए जेवरात चेन, कड़े और अंगूठियां उतरवा लिए। फिर एक कागज में लपेटकर उनके सामने ही मुरारी को सौंप दिए और दोनों युवक वहां से चले गए।


घर पहुंचकर मुरारी ने जब कागज खोलकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। कागज में नकली जेवरात थे, जबकि उनकी सोने की चेन, कड़े और अंगूठियां लेकर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed