फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   road accident delhi birthday party celebration turned into sorrow

आगाज था खुशनुमा, अंजाम दर्दनाक... जन्मदिन पार्टी के बाद घूमने निकले थे तीन युवक 

Tue, 20 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
road accident delhi birthday party celebration turned into sorrow
डेमो पिक

गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद बिना हेलमेट बाइक पर घूमने निकले थे।  

विज्ञापन


बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने के कारण हादसा हुआ।  मरने वाले की शिनाख्त  गीता कॉलोनी निवासी रवि (35) और कैलाश (36) के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान हेमंत (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


रविवार रात बारह बजे पुलिस को गीता कालोनी फ्लाई ओवर पर सड़क हादसे की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची कैट्स एंबुलेंस घायल तीन युवकों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जा चुकी थी। पुलिस को घटनास्थल पर दुर्घटनागस्त बाइक व तीन जोड़े चप्पल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जब्त कर लिया गया। जांच में पुलिस ने पाया कि बाइक डिवाइडर से टकराकर काफी दूर तक घसीटती चली गई थी। डिवाइडर पर लगे खंभे के पास काफी खून फैला हुआ था और गमले टूटे हुए थे।

पुलिस को आशंका है कि बाइक तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।   ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि कैलाश और रवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि हेमंत की हालत नाजुक बनी हुई है।

तीनों के सिर में गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल में कैलाश की पत्नी राधा और हेमंत की मां सुनीता मिली। दोनों ने बताया कि तीनों अपने मौहल्ले में एक जन्मदिन की पार्टी में खाना पीना करने के बाद बाइक से घूमने निकले थे।

रवि करोलबाग में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहीं कैलाश की दो डिलीवरी वैन है। पुलिस हेमंत के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि घटना के बारे में सही जानकारी मिल सके। 

हेलमेट नहीं पहनना बना जानलेवा 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों यातायात के नियमों की अनदेखी कर ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। 


पत्नी और मां ने जाने से रोका था 

कैलाश की पत्नी राधा और हेमंत की मां सुनीता ने घर से निकलने के दौरान दोनों को रोका था। लेकिन, वे बात को अनसुनी कर घूमने के लिए निकल गए। राधा ने बताया कि कैलाश मोहल्ले में ही एक व्यक्ति के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर घर लौट गए थे। लेकिन, कुछ देर बाद रवि बाइक से आया औैर कैलाश को साथ ले गया। वहीं हेमंत की मां ने बताया कि रवि और कैलाश उसके घर आए थे और हेमंत को अपने साथ ले गए। उसने हेमंत को जाने से मना किया, लेकिन हेमंत ने बात नहीं मानी। रवि बाइक चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed