फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RLD candidate's brother's murder: 'pistol ready, you do not take tension, I stand with you'

रालोद प्रत्याशी के भाई का हत्याकांड : ‘पिस्टल तैयार है, तू टेंशन मत ले, मैं तेरे साथ खड़ा हूं’

Wed, 08 Feb 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 08 Feb 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
RLD candidate's brother's murder: 'pistol ready, you do not take tension, I stand with you'
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

‘चारों सिम निकालकर फेंक दो, काम हो गया है और मैंने पिस्टल लाकर रख दी है, तुम किसी बात की चिंता मत करना।’ यह बात उस मोबाइल फोन में रिकार्ड हो गई जो रालोद प्रत्याशी के भाई विनोद और उसके साथी सचिन की हत्या के बाद पुलिस के हाथ लगा।

विज्ञापन


यह फोन उसी स्कार्पियो के ड्राइवर राहुल का है, जिसे लेकर विनोद और सचिन समर्थकों को उनके गांव पहुंचाने निकले थे। कॉल बीते छह महीने से रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के संपर्क में रहे अलीगढ़ के जवां थाने के गांव दाऊपुर निवासी परविंदर ने किसी फिरोज को की थी।
विज्ञापन


चूंकि कॉल वारदात के वक्त के आसपास हुई थी लिहाजा, पुलिस परविंदर और फिरोज की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज गौतम के ममेरे भाई गुरमीत ने बताया परविंदर को वह पिछले पांच साल से जानते हैं, लेकिन जब से मनोज गौतम चुनाव की तैयारी में जुटे हैं तबसे करीब छह माह पूर्व से वह उनके साथ लगातार संपर्क में था।

चुनाव के दौरान वह भी सहयोग कर रहा था। वहीं अज्ञात व्यक्ति फिरोज के बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है। पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग राहुल नाम के ड्राइवर ने दी जो मनोज गौतम के काफिले में किराए पर गाड़ी चला रहा है।


मंगलवार को हत्या के बाद परविंदर का नाम चर्चा में आने पर उसे याद आया कि परविंदर ने उसका फोन लेकर किसी को कॉल की थी। चूंकि उसके मोबाइल पर ऑटो कॉल रिकार्डिंग सेट थी लिहाजा कॉल रिकार्ड हो गई। राहुल खुद पुलिस के पास पहुंचा और उसने इस बाबत पूरी जानकारी दी। 

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं के तहत जांच कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। - केएस इमैनुअल, डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed