फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Return of gangwar in gautambudh nagar

रिटर्न ऑफ गैंगवारः अभी और खून बहेगा

Sat, 25 Jan 2014 09:58 AM IST
राजेश भाटी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
राजेश भाटी/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 25 Jan 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
Return of gangwar in gautambudh nagar

गौतमबुद्ध नगर में गैंगवार फिर शुरू हो गई है। 14 साल से दो गिरोहों में चली आ रही गैंगवार में अब तक 10 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है। आपस में उलझे गिरोहों के सदस्यों को ठिकाना लगाने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


कुछ सालों से दबी हिंसा की चिंगारी अनिल दुजाना के भाई की हत्या से भड़कती दिख रही है। माना जा रहा है कि बदला लेने के लिए यह हत्या हुई है। पुलिस भी मान रही है कि यह गैंगवार का हिस्सा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पेंचकस से गोदकर सुरक्षा अधिकारी की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर में रंगदारी, सरिया और सीमेंट कारोबारी से पैसा उगाही, विवादित प्रॉपर्टी खरीदने और कब्जा करने को लेकर दो कुख्यात गिरोह में 14 साल से गैंगवार चली आ रही है।


गैंगवार के चलते ही जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन नरेश भाटी, उनके भाई रणपाल भाटी, नंदू उर्फ रावण समेत 10 से अधिक लोगों की अब तक हत्याएं हो चुकी हैं।

2001 में खरखौदा क्षेत्र में जिला पंचायत के अध्यक्ष नरेश भाटी पर हमले में उनके चालक सुरेंद्र चंद शर्मा और सुरक्षा गार्ड महेश कसाना की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: क्या! NCR में रिटर्न ऑफ गैंगवार

गैंगवार में बदला लेने के लिए तीन साल पहले साहिबाबाद में शादी समारोह में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी और उस हमले में छह लोग घायल हो गए थे। वहीं आठ साल पहले गौतमबुद्ध नगर के फेस-टू में न्यायालय में पेशी पर आ रहे दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर एक गिरोह ने उस पुलिस वैन पर हमला किया था, जिसमें सुंदर भाटी सवार था।

हमले में सुंदर भाटी बाल-बाल बचा था। बिजनौर में नंदू उर्फ रावण को पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। बृहस्पतिवार की रात को अनिल दुजाना के भाई जयभगवान को गांव में गोलियों से भून दिया गया। पुलिस का कहना है कि गैंगवार के चलते अभी और हत्या होने की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed