{"_id":"5891d52e4f1c1b313de82ad3","slug":"relative-molested-girl-with-friends-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार ने दोस्त संग मिल युवती से की अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदार ने दोस्त संग मिल युवती से की अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:24 AM IST
सार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरीदारी करने घर से निकली युवती को उसका रिश्तेदार बहाने से अपने घर ले गया। वहां पहले से मौजूद एक साथी के साथ उसने युवती से शारीरिक छेडख़ानी करते हुए अश्लील हरकत की। चीखने चिल्लाने पर परिवार के लोग आए तो आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती सिलाई कढ़ाई का काम करती है। युवती के मुताबिक 19 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे वह सिलाई का कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे पावटा गांव में रहने वाला रिश्तेदार आसाराम (नाम परिवर्तित) मिल गया।
विज्ञापन
आसाराम ने युवती से कहा कि तुझे मेरी मम्मी ने बुलाया है। युवती आसाराम के साथ उसके घर चली गई। घर में आसाराम का एक दोस्त पहले से ही बैठा था, जबकि उसकी मां नहीं थीं। दोनों ने युवती को धक्का देकर एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दोनों उसके साथ शारीरिक छेडख़ानी और अश्लील हरकत करने लगे।
विज्ञापन
युवती ने शोर मचाया तो आस पास मौजूद रिश्तेदार व अन्य लोग इक_ा हे गए। लोगों को इक_ा होते देख दोनों आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामला रिश्तेदारी का होने की वजह से पीड़िता और उसके परिवार वालों पर समझौते का दबाव डाला गया।
अंत में पीड़िता ने मंगलवार शाम महिला थाना पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
---ऐहतेशाम----