फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relationships built widow raped by brother

रिश्ते के देवर ने विधवा को सोते हुए बनाया हवस का शिकार

Wed, 22 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

सूरजकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाली विधवा को उसकी चाचिया सास के बेटे ने हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसके पति का देहांत कुछ समय पहले हुआ है। पीड़िता के मुताबिक 16 जून की रात वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे उसे अहसास हुआ कि कोई उसके शरीर को छू रहा है। उसकी आंख खुली तो वह पड़ोस में रहने वाली चचिया सास का बेटा सुरेश था।
विज्ञापन


सुरेश ने पीड़िता का मुंह अपने हाथ से दबा कर बंद कर दिया और खींच कर दरवाजे के पास ले गया। यहां सुरेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक सुरेश उससे रंजिश रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ समय पहले सुरेश ने घर बनवाने के नाम पर उसके परिवार वालों से कई बार में चार लाख रुपये उधार लिए थे। पति की मौत के बाद पीड़िता ने सुरेश से धन मांगा तो झगड़ा किया और उसके खिलाफ ग्रीन फील्ड चौकी में शिकायत दर्ज करा दी थी। दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था।


पीड़िता के मुताबिक आरोपी तब से रंजिश रखे हुए था। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed