हसीन रिसेप्शनिस्ट ने रच दी बड़ी साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पटना के कारोबारी के 14 वर्षीय बेटे को अगवा कर दो करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में गिरीश पाठक (29) और उसकी पत्नी अनामिका (27) को गिरफ्तार किया है।
पटना पुलिस लड़के को मुक्त कराकर दंपति के तीन साथियों को पहले ही पकड़ चुकी है। बिहार पुलिस से बचने के लिए दंपति दिल्ली आ गया था। दोनों को गिरफ्तारी की सूचना बिहार पुलिस को दे दी गई है। आरोपियों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।
शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया कि एसीपी के पीएस मल्होत्रा और डीसीपी भीष्म सिंह की टीम को पटना पुलिस ने सूचना दी थी। पटना पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष 7 फरवरी को बिहार में पेट्रोल पंप और होटल का कारोबार करने नामी व्यवसायी के बेटे को उसके ड्राइवर और उसकी पत्नी ने अगवा कर लिया था।
पहले जीता था मालिक का भरोसा
केस सुलझाते हुए बिहार पुलिस ने तीन आरोपियों विनय, प्रदीप और अभिषेक को गिरफ्तार कर लड़के को मुक्त करा लिया। चांद ने बताया कि एक सूचना पर सराय काले खां बस अड्डे से बृहस्पतिवार देर रात दंपति को दबोच लिया।
पूछताछ में अनामिका ने बताया कि वह कारोबारी के यहां रिसेप्शनिस्ट थी। उनका भरोसा जीतकर पति गिरीश को ड्राइवर की नौकरी दिलवा दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके बेटे को अगवा करने की साजिश रची।
जिसके तहत गिरीश ने अपने भाई विनय और साथी प्रदीप, अभिषेक के साथ सात फरवरी लड़के को अगवा कर दो करोड़ की फिरौती मांगी।