{"_id":"c09769cfa1ae4c895f8fbf10cd3c516d","slug":"rapist-uncle-gets-life-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी के साथ दुष्कर्म के आरोपी चाचा को उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजी के साथ दुष्कर्म के आरोपी चाचा को उम्रकैद
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Mar 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने 14 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
उस पर रेप के अलावा किसी को भी घटना के संबंध में बताने पर मुंह पर एसिड फेंकने की धमकियां देने का आरोप था। अदालत ने कहा यह कृत्य क्रूर व भीषण अपराध की श्रेणी में आता है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश इला रावत ने अपने फैसले में कहा कि पीड़िता आरोपी की भतीजी थी और उससे बच्ची के सम्मान व गरिमा की आशा थी। आरोपी ने भतीजी को ही अपनी हवस का शिकार बनाकर रक्त संबंधी निकट संबंधों की पवित्रता का हनन किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बाल्टी में गिरे मासूम की डूबने से मौत
इतना ही नहीं उसने बच्ची के अलावा उसके माता-पिता के विश्वास को भी तोड़ा है। अदालत ने कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म सबसे क्रूर व भीषण अपराध की श्रेणी का अपराध है और आरोपी के साथ किसी भी प्रकार कर सहानुभूति नहीं बरती जा सकती।
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए सरकार को पीड़िता को उसके पुनर्वास के लिए एक लाख रुपये बतौर मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: मासूम टूटा हाथ लेकर रोता रहा, टीचर बर्थडे पार्टी मनाते रहे
अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला बेगमपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के माता-पिता ने जुलाई 2013 में शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटी से कई वर्ष से दुष्कर्म कर रहा है।
आरोपी ने बेटी को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को भी इस घटना के संबंध में बताया तो एसिड के जरिए उसका चेहरा बिगाड़ देगा, इसी कारण बच्ची ने डर के कारण कभी किसी को कुछ नहीं बताया।