फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with private bank manager

निजी बैंक की मैनेजर से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Sat, 23 Dec 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
rape with private bank manager
Gang-rape

उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में निजी बैंक की 30 वर्षीय मैनेजर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी महेंद्र कुमार (55) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महेंद्र पीड़िता की बिल्डिंग का केयरटेकर है। शुरू में पीड़िता लोकलाज के डर से मुकदमा दर्ज कराने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने काउंसलिंग कराई तो उसने शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सपना (बदला नाम) दिल्ली के एक निजी बैंक में मैनेजर है। वह लाहौरी गेट स्थित मकान में किराए पर रहती है। मकान मालिक ने महेंद्र को मकान की देखरेख का जिम्मा दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बृहस्पतिवार देर रात पानी मांगने के बहाने महेंद्र जबरन सपना के कमरे में घुस गया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।


इधर, शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस को सपना काफी सहमी हुई मिली। उसने मामला दर्ज कराने से इंकार कर लिया। बाद में पुलिस ने काउंसलिंग कराई तो उसने रिपोर्ट लिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed